Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चतुर्थी पर दिनदहाड़े छूरा मारकर हत्या

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गवाहों के बयान लिये जा सकते हैं। जरूरत पडऩे पर परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ की जा सकती है।

18 Oct 2023

चतुर्थी पर दिनदहाड़े छूरा मारकर हत्या

कोलकाता। ठाकुरपुकुर इलाके में सरेआम सड़क पर चाकू मारकर अनिमेष सिंह नाम के 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना में आरोपी के तौर पर सुबल सरदार नाम के 34 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना ठाकुरपुकुर के एलआईसी बाजार इलाके में सुबह करीब 8.30 बजे हुई। 
मालूम हो कि अनिमेष ठाकुरपुकुर के अमृत लाल मुखर्जी रोड का रहने वाला है। वह सुबह स्कूटर लेकर निकला था। माना जा रहा है कि उसी वक्त अपराधी ने चाकू से हमला कर दिया। पहले आरोपी ने स्कूटर रुकवाया फिर थोड़े देर बातचीत की और आचनक पीडि़त पर हमला कर दिया। अनिमेष के सीने के बायीं ओर चोट लगी है। युवक जमीन पर गिर गया। अनिमेष को घायल देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। तब तक हमलावर भाग गया। घायल अनिमेष को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

जानकारी के अनुसार पिछले साल आरोपी युवक ने अनिमेष की बहन के आगे प्यार का प्रस्ताव रखा था। इस बात को लेकर अनिमेष गुस्से में था और इस कारण अनिमेष और आरोपी के बीच कहा सुनी हुई थी। उस वक्त अनिमेष ने आरोपी के सर पर वार किया था। आरोपी ने बताया कि इसी बात को लेकर उसने जब आचनक अनिमेष को देखा तो उसको पुरानी बात याद आ गई और गुस्से में उसने बदले में उसपर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  

अनिमेष की मौत से उनके पिता अशोक सिंह सदमे में हैं। खबर मिलते ही पुलिस आ गयी। घटना में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सुबल को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गवाहों के बयान लिये जा सकते हैं। जरूरत पडऩे पर परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ की जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News